मुम्बई से बिहार दर्शन के लिए आये जैन धर्म से जुड़े 156 लोगोंं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को धन्यवाद कहा है. दरअसल, ये तमाम लोग 16 मार्च को मुम्बई (Mumbai) से बिहार दर्शन करने के लिए आए थे, लेकिन इसी बीच देश में कोरोना (Coronavirus) के संक्रमण के बढ़ते के मामले को देखते हुए PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने घर मे रहने की अपील कर दी थी.
PM मोदी की अपील को देखते हुए महाराष्ट्र से आए इन लोगों ने अपनी आगे की यात्रा को रद्द तो कर दिया, लेकिन लॉकडाउन के कारण मुम्बई लौटने में इन लोगों को परेशानी होने लगी. इस दौरान इस टीम ने बिहार के CM नीतीश कुमार से अपनी घर वापसी करवाने को लेकर गुहार लगाई. CM नीतीश कुमार ने भी फौरन इन लोगों की हर संभव मदद करने को लेकर आदेश जारी कर दिया.
नीतीश कुमार से लगाई मदद की गुहार
सीएम के आदेश के बाद अब ये लोग पटना से फ्लाइट पकड़ कर मंगलवार को मुम्बई लौटे. लगभग पूरे देश में लागू हो चुके लॉकडाउन की स्थिति के बीच घर वापसी करने वाले इन सभी लोगों ने CM नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा. मालूम हो कि बिहार में भी कोरोना संकट को लेकर सरकार ने 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर रखा है. पिछले 24 घंटे के दौरान न तो कोरोना का कोई नया मरीज मिला है और न ही किसी संदिग्ध की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है.
Source: News18











Be First to Comment