Press "Enter" to skip to content

बिहार में लॉक डाउन के आदेश की धज्जियां उड़ाने वालो पर पुलिस-प्रशासन की सख्ती आ रही काम, जानिए बिहार के जिलों का हाल

बिहार में लॉकडाउन के दूसरे दिन आज कई जिलों में पुलिस और प्रशासन की सख्ती का असर दिख रहा है। लोग घरों से कम निकल रहे हैं। जिन्हें आवश्यक कार्य है वही आज सड़क पर निकले हैं और उन सबसे भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है। लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं और लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की गुजारिश की जा रही है।

 

जानिए आज सुबह से बिहार के जिलों का हाल….

-मुजफ्फरपुर में लॉकडॉउन का असर पूरी तरह दिख रहा। कल की तुलना में आज लगभग दुकानें बंद हैं। सुबह से ही प्रशासन सक्रिय रहा। कई सड़कों को किया सील।खुली दुकानों को कराया बंद। हालांकि अब कुछ लोग सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।

-हाजीपुर में लॉक डाउन का असर दिख रहा है। कल की अपेक्षा आज स्थिति में बहुत हद तक सुधार देखा जा रहा है। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग चल रहे हैं। पुलिस भी सख्ती कर रही है। अनावश्यक सड़क पर मटरगश्ती करने वालों को हड़का रही है और उन्हें घर जाने के लिए वार्न कर रही है। आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें खुली हुई हैं।

-सासाराम में लॉक डाउन का असर दिखना शुरू हो गया है।जिले के वरीय अधिकारी सड़कों को सील कर आने जाने वालों को घर वापस लौटा दे रहे हैं। वाहन व कारों की भी जांच कर रहे हैं। कल की अपेक्षा आज काफी नियंत्रण में है।

-भागलपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अब लोग लॉकडाउन  को समझने लगे हैं। मंगलवार को स्वत: ही लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर रखी है । राशन व दवा की दुकानें सिर्फ खुली हुई  है। कल तक लोग घरों से बाहर घूमते थे।  सड़कों पर  चालक फर्राटे भर रहे थे ।आज वह पूरी तरह नियंत्रण में है।

इक्की दुक्की गाड़ियां कभी कबार चलती दिख रही है । अन्य राज्यों में प्रशासन की सख्ती से अब यहां के लोगों को भी  कर्फ्यू का भय सताने  लगा है कि लॉकडाउन का अगर अच्छी तरह पालन नहीं किए तो प्रशासन कर्फ्यू भी लगा सकती है। ।इससे ज्यादा परेशानी होगी।

-मुंगेर में दूसरे दिन लॉक डाउन की स्थिति बेहतर है। बाजार में दुकानें बंद हैं। वाहनों का परिचालन भी बंद है। हालांकि, बाइक सड़कों पर दौड़ती दिख रही है। कुछ लोग अनावश्यक भी सड़कों पर निकल जा रहे हैं। हालांकि, एसपी के निर्देश के बाद अब पुलिस लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपट रही है।

-बिहारशरीफ: आज बहुत हद तक दिखा लॉक डाउन का असर। सख्ती के बाद सड़कों पर कम ही दिखा परिचालन। शहर के  अस्पताल चौक पर रोको -टोको फिर पीटो अभियान शुरू।

 

-सुपौल में आज व्यवस्था सख्त  दिख रही है । कहीं कहीं इक्के-दुक्के वाहन चल रहे हैं लेकिन स्थिति कल से बेहतर है।

-औरंगाबाद में भी कल से ज्यादा आज स्थिति में सुधार है। सड़क पर इक्का-दुक्का वाहन चल रहे हैं।

-आज कटिहार में कल से बेहतर स्थिति है। बाजार बंद है। बसों का परिचालन पूरी तरह ठप है इक्के दुक्के आटो व रिक्शा चल रहे हैं। सडकों पर भी कम लोग दिख रहे हैं आवश्यक सामानों को छोड शेष दुकानें बंद है।

-पूर्णिया् में भी कल से आज की स्थिति बेहतर है पुलिस सड़क पर चलने वालों को सख्ती से रोक रही है

-अररिया में आज बेहतर स्थिति है।शेखपुरा में कल की अपेक्षा आज बेहतर स्थिति है। सोमवार को प्रशासन की ढीली व्यवस्था के बाद मंगलवार को सुबह से ही प्रशासन एक्टिव दिखा। सुबह 6 बजे से ही पुलिस की अलग-अलग टीम शहर के विभिन्न्न हिस्सों में घूम-घूमकर सड़क पर जमा लोगों को घर भेजती रही। भीड़ बढ़ने में सहायक चाय दुकानों को भी बंद कराया गया ।

-नवादा में लॉक  डाउन;  दूसरे दिन सुबह से ही की गई सख्ती, शहर में दुकानों को बंद कराने उतरे एसडीओ सदर अनु कुमार और एएसपी अभियान कुमार आलोक। लोगों से घरों में रहने की अपील। अब दिन में 2-4 बजे तक खुलेगी आवश्यक सेवा की दुकानें। दवा दुकानों पर प्रतिबंध नही।

-लखीसराय में कल से आज स्थिति ठीक है। लेकिन सड़क पर फालतू तरीके से लोगों का टहलना घूमना जारी है। बाँका में छोटी गाड़िया चल रही है। बाजार की किराना को छोड़कर अन्य दुकानें बंद है। अभी तक प्रशासन द्वारा बंद कराने के लिए कोई अधिकारी सड़क पर नहीं निकले हैं।

-आज  मधेपुरा में भी कल से बेहतर स्थिति है। बाजार बंद है। इक्के दुक्के आटो व रिक्सा चल रहा है। आवश्यक सामानों को छोड शेष दुकानें बंद है। गया जिले में कल की तुलना में आज अच्छी स्थिति है।सड़कों पर ज्यादा लोग नहीं दिख रहे हैं।

-समस्तीपुर लॉकडॉउन का असर पूरी तरह दिख रहा। कल की तुलना में आज लगभग दुकानें बंद हैं। सड़कों पर जो गाड़ियां कल फर्राटा भर रही थीं, आज नियंत्रित हैं। प्रशासन भी सख्त है।

Source: Jagran

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *