कोरोना को लेकर बिहार सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन (Lock Down) के पहले दिन ही इस आदेश की पटना (Patna) में धज्जियां उड़ रही हैं. पटना के सबसे बड़े और अंतर्राज्यीय बस अड्डा मीठापुर बस स्टैंड (Bus Stand) में सोमवार को जो तस्वीरें सामने आए वह सच में हैरान करने वाली थीं. यहां लॉक डाउन की घोषणा की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम ना केवल बसों का परिचालन किया जा रहा था बल्कि उसमें भेड़-बकरियों की तरह यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा था.
पटना में है सबसे बड़ा बस अड्डा
बिहार के सबसे बड़े बस स्टैंड में बस मालिक सरकारी आदेशों की धज्जियां खुले आम उड़ाते दिखे. बिहार सरकार ने लॉक डाउन के सर्कुलर के साथ ही सभी गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा रखा है लेकिन बिहार का सबसे बड़ा हवाई अड्डा इस आदेश से पूरी तरह अछूता दिखा. मीठापुर बस स्टैंड पर सैकड़ों की संख्या में जहां लोगों की भीड़ देखी वही बस में बैठने के लिए उनके बीच मारामारी की भी नौबत आ गई.
नहीं थी स्क्रीनिंग की व्यवस्था
लोग अफरा-तफरी के बीच किसी तरह बसों में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करने की कोशिश करते रहे. इस दौरान बस पर न तो किसी तरह की स्क्रीनिंग की सुविधा थी नहीं बस स्टैंड के किसी कोने में यात्रियों की स्कैनिंग की जा रही थी.
नेपाल समेत कई राज्यों के लिए खुलती हैं गाड़ियां
मीठापुर का बस अड्डा पटना का सबसे बड़ा बस स्टैंड है जहां से झारखंड, नेपाल, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों और बिहार के सभी जिलों के लिए बसें खुलती हैं, ऐसे में सवाल ये उठता है कि पटना के बीचोबीच स्थित इस हवाई अड्डे में लॉक डाउन के आदेश की धज्जियां कैसे उड़ रही है.
Source: News18










Be First to Comment