Press "Enter" to skip to content

बगहा : हत्या के विरोध ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की आगजनी

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिले में युवक की हत्या से लोगों का गुस्सा उबाल पर है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम करते हुए हत्या के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। लोगों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की भी मांग की।

बता दें कि दो दिन पहले रामनगर थाना क्षेत्र के तुरहा टोला निवासी लालबाबू साह के बेटे भोला साह को पैसे के लेनदेन में गोली मार दी गई थी। घायल युवक को ग्रामीणों के सहयोग से रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

वहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया था। इलाज के लिए गोरखपुर जाने के दौरान सोमवार की शाम युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसकी मौत की खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी।

इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश हो गया। इसके बाद मंगलवार को रामनगर बस स्टैंड चौक पर शव साथ लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की। उन्होंने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *