Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या

गोपालगंज में दहेज के लिए एक और विवाहिता की फां’सी पर लटका कर ह’त्या कर दी गई। घटना 2 दिनों पूर्व नगर थाना के अधिवक्ता नगर वार्ड 14 की है।


विवाहिता 28 वर्षीय बबली पाठक का 14 महीने का एक बच्चा भी है। विवाहिता के पिता शंकर ठाकुर दरभंगा के रहने वाले हैं। जबकि पति के नाम राजीव रंजन पाठक है। वह नगर थाना के अधिवक्ता नगर वार्ड 14 का निवासी है।

बताया जाता है कि बबली पाठक के पति राजीव रंजन पाठक को वर्षों से नशे की लत है। उसने नशे की लत में अपनी पत्नी के सभी गहने तक बेच दिए। पत्नी के पास रखे सभी पैसे स्मैक पीने में उड़ा दिए। विवाहिता के भाई दीपक ठाकुर के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन की शादी वर्ष 2018 में की थी। शादी के बाद से ही उनकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। दहेज के लिए मायके से और पैसे मंगाने का दबाव डाला जाता था।

उसने बताया कि सोमवार को भी उनकी बहन के साथ उसके पति, ससुर और घर के लोगों ने मारपीट की। इसके बाद उसे फांसी लट’का दिया गया। दहेज के लिए ही उनकी बहन की ह’त्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, राजीव वर्ष 2011 से ही स्मैक पीता था। उन्हें गुमराह कर गलत तरीके से शादी करवायी गयी। फिर दहेज के लिए उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती थी।

ह’त्या से पूर्व भी वह अपनी बहन से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान घर के तीन लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद में मौत की सूचना दी गयी। बहरहाल विवाहिता के पिता ने नगर थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में ही आरोपित पति ने द्वारा विवाहिता का अंतिम संस्कार किया।

दरअसल दो दिनों पूर्व ही बबली पाठक के ससुराल वालों ने आरोप लगाया था कि उसने खुद फां’सी के फंदे पर लटक कर आत्मह’त्या कर ली है। हालांकि, मायके वालों के इस बयान के बाद पुलिस ने ह’त्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *