मुजफ्फरपुर शहर के बाढ़ पीड़ितों की मदद में राजद के प्रदेश सचिव रतन कुमार आगे आगे आए हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी शुरू कर दिया है। रविवार को उन्होंने करबला इलाके के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
बांटी जा रही राहत सामग्री में दाल, चावल व सरसों तेल सहित राशन के अन्य सामान शामिल हैं। युवा राजद के प्रदेश सचिव रतन कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब के निर्देश पर राहत वितरण चल रहा है। आगे भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत विरतण किया जाएगा।
Be First to Comment