वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड पर जमकर बवाल हुआ। गलत दिशा से बाइक लेकर आ रहे युवक को जब ट्रैफिक के सिपाही ने रोका और चालान काटने की बात कहकर बाइक जब्त की तो आरोपित चालक ने सिपाही के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इसको लेकर मौके पर काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। सूचना के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस ने आरोपित युवक गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
दोपहर करीब डेढ़ बजे एग्जीबिशन रोड पर ट्रैफिक जवान कुणाल सहित दो अन्य जवान मौजूद थे। इसी बीच एक बाइक सवार गलत दिशा से गुजर रहा था। ट्रैफिक जवान ने उसे रोका और चाला’न काटने लगा। इससे नारा’ज युवक ट्रैफिक जवान से उलझ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ज’वान उससे बाइ’क की चाबी मांगने लगा। इससे बात और बिगड़ गई। युवक ज’वान से हाथापाई करने लगा। धक्’का-मुक्की भी शुरू हो गई। बाइक सवार यु’वक पुलिस पर भारी पड़ा और उस’ने पिटाई कर दी। इस दौरा’न ज’वान का वर्दी तक फट गया।
ड्यूटी पर तैना’त जवान से हाथा’पाई की खबर मिलते ही आस’पास मौजूद जवान भी जुट गए। ट्रैफिक पुलि’स ने इस बात की सूचना गांधी मैदा’न थाना पुलि’स को दी। पुलि’स मौके पर पहुंची और आरो’पित युवक को पकड़’कर थाने लेकर आई। गांधी मैदान थाना प्रभारी रणजी’त वत्स ने बताया कि मा’मले में आरोपित युवक को गिर’फ्तार कर लिया गया है।











Be First to Comment