Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में रहस्मयी घट’ना से सन’सनी.. मंदिर का प्रसाद खाने से पति-पत्नी की मौ’त

सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ’त से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृ’तकों की पहचान नवीन प्रसाद श्रीवास्तव (55 वर्ष) और उनकी पत्नी नीतू कुमारी (52 वर्ष) के रूप में हुई है।

दोनों मूल रूप से बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में मुजफ्फरपुर में निवास कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार को दंपती जमीन से जुड़े एक मामले के सिलसिले में अपने पैतृक गांव जाफरपुर आए थे। आवश्यक कार्य पूरा करने के बाद वे वापस मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मंदिर में उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया।

परिजनों का कहना है कि प्रसाद खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान दोनों की मौ’त हो गई।

पति-पत्नी की एक साथ हुई मौ’त से परिवार में कोह’राम मचा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में इस घट’ना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल मौ’त के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों श’वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौ’त के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *