मुंगेर जिले में सोमवार रात शादी के महज 21 दिन बाद एक नवविवाहिता के अप’हरण का मामला सामने आया है. आठ हथि’यारबंद बद’माशों ने मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा को घेरकर बं’दूक की नोक पर नवविवाहिता अर्चना कुमारी (20) का अप’हरण कर लिया. वा’रदात के दौरान बद’माशों ने महिला के पति और परिजनों की बे’रहमी से पि’टाई भी की.

घटना जमालपुर-दौलतपुर पेट्रोल पंप के पास सफियासराय से आगे हुई. परिवार ई-रिक्शा से सफर कर रहा था, तभी तीन बाइक पर सवार आठ हथि’यारबंद अपरा’धियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. बदमा’शों ने पहले ई-रिक्शा को रोका और फिर पति आनंद कुमार समेत अन्य परिजनों पर हम’ला बोल दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मा’रपीट के बाद अपरा’धियों ने 20 वर्षीय अर्चना कुमारी को बं’दूक दिखाकर ज’बरन अपने साथ बिठाया और तेजी से फ’रार हो गए. घ’टना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ कर भी नहीं पाए. पूरे इलाके में दह’शत का माहौल है.
पीड़ित अर्चना कुमारी खड़गपुर की रहने वाली हैं. उसकी शादी 29 जून को भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी आनंद कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी यह घ’टना हुई। जमालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि घ’टनास्थल का निरीक्षण किया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. अप’राधियों की पहचान और गिर’फ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.










Be First to Comment