बिहार के दरभंगा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में एलएनएमयू की 23 वर्षीय पीजी छात्रा का श’व कमरे में फं’दे से लट’का मिला. मृ’तका मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. आत्मह’त्या करने से ठीक पहले उसने जमीन पर मोबाइल रखकर किसी को वीडियो कॉल किया था. पुलिस ने छात्रा का मोबाइल बरामद कर लिया है, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि वीडियो कॉल डिटेल और चैट से आत्मह’त्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

पुलिस ने श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार से डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तो’ड़कर अंदर दाखिल हुई थी. छात्रा के कान में हेडफोन लगा था और सामने मोबाइल रखा था, जिससे वीडियो कॉल चलने की आशंका जताई जा रही है. एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, जबकि श’व को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.
वहीं हॉस्टल संचालक संजय मिश्रा ने बताया वो मौके पर नहीं थे सूचना मिलने पर आये तो देखे कि लड़की का श’व फं’दे से लट’का हुआ था. मामले की पुलिस जांच कर रही है. परिजन को सूचना दे दी गई है. मृ’तक कि पहचान 23 वर्षीय पीजी छात्रा के रूप में हुई जो कि मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है.
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्मह’त्या का प्रतीत होता है, लेकिन मोबाइल समेत सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौ’त की वजह स्पष्ट हो सकेगी.










Be First to Comment