कटिहार रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे एक यात्री के साथ लू’ट की सनसनीखेज घट’ना सामने आई है. पी’ड़ित का आ’रोप है कि दो बद’माश उसे हथि’यार के बल पर स्टेशन से बाहर ले गए और एटीएम से करीब 70 हजार रुपये निकलवाने के बाद नकदी और मोबाइल लेकर फ’रार हो गए. घ’टना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस जांच में जुट गई है.
पी’ड़ित की पहचान आजमनगर निवासी मोहम्मद रेजान के रूप में हुई है. वह राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. परिजनों के मुताबिक ट्रेन पकड़ने से पहले रेजान ने अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों से फोन कर अलग-अलग रकम अपने बैंक खाते में मंगवाई थी. कुछ देर बाद उन्होंने परिवार को फोन कर बताया कि उनके साथ लू’ट हो गई है.

परिजनों का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो रेजान ने बताया कि दो लोग उन्हें बं’दूक दिखाकर स्टेशन से बाहर ले गए. इसके बाद एटीएम से करीब 70 हजार रुपये निकलवाए और नकदी के साथ उनका मोबाइल भी लेकर फ’रार हो गए.
मामले की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेल डीएसपी खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं. स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घट’ना की सच्चाई सामने आ सके और आरो’पियों की पहचान हो सके.रेल डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कुछ सं’दिग्ध भी लग रहा है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस पी’ड़ित से भी पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.













Be First to Comment