बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फ’रार कु’ख्यात भू-मा’फिया संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन को गिर’फ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हेमजापुर गांव से दबोचा. छापेमारी के दौरान आरो’पी के पास से एक पिस्ट’ल, तीन जिं’दा कार’तूस, करीब 20 हजार रुपये नकद और एक घड़ी बरामद हुई है.

संतोष डॉन पर ह’त्या, लू’ट, डकै’ती, रं’गदारी और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में 28 से ज्यादा मामले पटना और नालंदा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. गिरफ्ता’री को पटना पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संतोष डॉ’न के खुसरूपुर क्षेत्र में छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रणनीति बनाई. छापेमारी बिना किसी अप्रिय घ’टना के सफल रही और आरो’पी को गिरफ्ता’र कर लिया गया.
13 जून को आर्थिक अप’राध इकाई (EOU) ने पटना और नालंदा में उसके 25 से अधिक ठिकानों पर छा’पेमारी की थी, लेकिन संतोष डॉ’न पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. अब अंतत उसकी गि’रफ्तारी हो गई है. जानकारी के अनुसार, संतोष डॉ’न खुसरूपुर प्रखंड प्रमुख अंजू देवी के पति हैं. मात्र 13 कट्ठा जमीन से अवैध कब्जे के जरिए उन्होंने करीब 12 करोड़ रुपये की अकूत संपत्ति अर्जित की थी. पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.















Be First to Comment