Press "Enter" to skip to content

बिहार में एक बार फिर कोरोना की दस्तक, 65 वर्षीय बुजुर्ग की RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव

बिहार में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है. भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड निवासी बुजुर्ग (65 वर्षीय) की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. मामले की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है.

परिजनों ने बताया कि, बुजुर्ग की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी. इलाज के लिए उन्हें शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया.

परिवार के मुताबिक, सैंपल 16 जुलाई को तिलकामांझी के एक निजी कलेक्शन सेंटर के माध्यम से जांच के लिए भेजा गया था. 18 जुलाई को जारी रिपोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई.रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि के बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई. विभाग ने तुरंत इसकी जानकारी बुजुर्ग के परिजनों को दी, जिससे उनकी भी निगरानी की हो सकें. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बुजुर्ग के संपर्क में आए परिजनों के भी सैंपल की जांच होगी.

डॉक्टर के मुताबिक, मरीज डॉ. हेमशंकर शर्मा के जांच में पॉजिटिव पाया गया था. पीड़ित बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके परिजनों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है. बुजुर्ग को एहतियातन जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर (मायागंज अस्पताल) में भर्ती कराया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *