Press "Enter" to skip to content

सारण में बारातियों से भरी बस पल’टी, शादी की खुशियां मा’तम में बदली; एक की मौ’त, 7 घाय’ल

बिहार के सारण जिले में एक द’र्दनाक सड़क हाद’से ने शादी की खुशियों को मा’तम में बदल दिया। तरैया थाना क्षेत्र के एसएच-73 पर गण्डार गांव के पास बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हा’दसा इतना भीषण था कि बस में सवार लोग चीख-पुकार करने लगे। इस दुर्घ’टना में एक बाराती की मौ’त हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घा’यल हो गए।

घट’ना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फं’से यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। कई यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं, कुछ लोग बस के अंदर बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, यह बस वैशाली जिले से बारात लेकर गोपालगंज जा रही थी। रास्ते में तरैया थाना क्षेत्र के गण्डार के पास एसएच-73 पर अचानक हाद’सा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क पर बने ब्रेकर के पास चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होने के बाद बस पहले सड़क किनारे लगे एक नीम के पेड़ से टक’राई। इसके बाद वह बिजली के खंभे से जा भि’ड़ी और फिर प’लटते हुए गड्ढे में जा गिरी। अचानक हुए इस हाद’से के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हा’दसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घट’नास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। कई लोगों ने अपनी जान जो’खिम में डालकर बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाद’से के बाद बस पूरी तरह क्ष’तिग्रस्त हो गई थी। कुछ यात्री सीटों के बीच दब गए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गंभीर रूप से घा’यल यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी।इधर, घ’टना की सूचना मिलते ही तरैया थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घाय’लों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *