Press "Enter" to skip to content

सात फेरे, सिंदूरदान और फिर धोखा! बिहार में शादी के कुछ घंटे बाद जेवर-नकदी लेकर फ’रार हुई दुल्हन

बिहार के गया जिले में शादी के नाम पर ठ’गी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गाजियाबाद से शादी करने पहुंचे एक युवक की नई नवेली दुल्हन सात फेरे और मांग में सिंदूर भरने के कुछ घंटे बाद ही जेवर, नकदी और अन्य सामान लेकर फ’रार हो गई. पी’ड़ित की शिकायत पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पी’ड़ित रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि अलीगढ़ के एक व्यक्ति के जरिए उसकी मुलाकात शकील नाम के एजेंट से हुई थी. एजेंट उसे गया लेकर आया, जहां एक युवती और उसके बताए गए परिजनों से मुलाकात कराई गई. बातचीत के बाद शादी तय हुई और पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह भी कराया गया. रविंद्र का आ’रोप है कि शादी से पहले दुल्हन ने खरीदारी और मेकअप के नाम पर उससे पैसे भी लिए.

रविंद्र कुमार के मुताबिक शादी के दौरान उसने दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, झुमके, चांदी की पायल और बिछिया भी दिए थे. शादी के बाद एजेंट शकील ने पहचान पत्र की फोटोकॉपी कराने की बात कही. वह दुल्हन को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया और एक लाख रुपये नकद भी साथ ले गया. काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले.

पी’ड़ित का आ’रोप है कि विदाई से पहले शादी के वीडियो और मोबाइल से खींची गई तस्वीरें भी डिलीट करा दी गईं, ताकि कोई सबूत न बचे. इसके बाद उसे समझ आया कि वह शादी के नाम पर ठ’गी का शिका’र हो गया है.मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि यह फ’र्जी पहचान के सहारे शादी कर ठ’गी करने वाले गि’रोह का मामला हो सकता है. पुलिस ने पूछताछ के लिए कथित बड़ी बहन और एक बिचौलिये को हिरा’सत में लिया है. वहीं फ’रार दुल्हन, एजेंट शकील और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *