Press "Enter" to skip to content

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी, 28 जुलाई से चलेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल, जानें पूरा रूट और स्टॉपेज

श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिवभक्तों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है. मुंगेर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बढ़नी और देवघर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. यह ट्रेन कुल 33-33 फेरों में चलेगी, जिससे कांवड़ियों और अन्य यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी.

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05028 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 28 जुलाई से 29 अगस्त तक रोजाना चलेगी. यह ट्रेन बढ़नी से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी.पूर्व रेलवे क्षेत्र में यह ट्रेन मुंगेर स्टेशन पर सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी और 7:00 बजे रवाना होगी. इसके बाद सुल्तानगंज में सुबह 8:20 से 8:25 बजे तक, भागलपुर में 8:55 से 9:05 बजे तक, बाराहाट में 10:00 से 10:05 बजे तक और बांका में 10:40 से 10:45 बजे तक ठहराव करेगी. इसके बाद ट्रेन देवघर पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 05027 देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. यह ट्रेन शाम 6:45 बजे देवघर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी.वापसी के दौरान ट्रेन बांका में शाम 7:38 से 7:40 बजे तक, बाराहाट में 8:01 से 8:03 बजे तक, भागलपुर में 8:53 से 9:03 बजे तक, सुल्तानगंज में 9:25 से 9:30 बजे तक और मुंगेर में रात 11:15 से 11:20 बजे तक रुकेगी.

रेलवे का कहना है कि श्रावणी मेला के दौरान देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. यात्री इस ट्रेन का लाभ उठाकर आसानी से बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच सकेंगे.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *