Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के कोड ब्लू इमरजेंसी हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप

मुजफ्फरपुर: बेला रोड स्थित कोड ब्लू इमरजेंसी हॉस्पिटल द्वारा जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत एक निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों के लिए ईसीजी, बीपी, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सभी जांच अस्पताल के प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की देखरेख में की गईं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच अभियान 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को हृदय एवं जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित करना है।

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अहमद कैफ ने कहा कि “आपका दिल आपके लिए हर पल काम करता है, इसलिए इसकी नियमित देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समय पर जांच और सही उपचार से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।”

उन्होंने बताया कि अब तक आयोजित शिविर में 60 से अधिक लोगों की निःशुल्क जांच की जा चुकी है। शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं तथा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जा रहा है।

इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने हृदय और संपूर्ण स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *