Press "Enter" to skip to content

हरिसभा दुर्गा पूजा कमिटी मुजफ्फरपुर ने मनाया अपना 125वां वर्ष, आमसभा आयोजित

मुजफ्फरपुर: हरिसभा दुर्गा पूजा कमिटी इस वर्ष अपना 125 वर्ष मनाने जा रही है। इसलिए आज 19 जुलाई रविवार को स्थानीय हरिसभा स्कूल प्रांगण में एक आमसभा का आयोजन किया गया।

वर्तमान सभापति देवाशीष गुहा ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए पिछले वर्ष हुए सभी पूजाओं को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी सदस्यों और खासकर आर्थिक सहयोग के सभी दाताओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सचिव चन्दन राय ने सचिवीय विवरण पेश किया। उन्होंने भी सहयोग के लिए सभी सदस्यों और दाताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

उज्जवल कुमार दास, कोषाध्यक्ष, ने आय-व्यय का हिसाब पेश किया। इस वर्ष होने वाले आय-व्यय का प्रतिलिपि उपस्थित सभी सदस्यों को दिया गया। आय-व्यय पर सदस्यों के द्वारा विस्तार से चर्चा के उपरांत इसे पास कर दिया गया।सभा में उपस्थित वरीय सदस्यों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया। कुछ सुझाव भी दिए गए और उनको अगले साल से लागु करने की बात कही गई।इसके बाद अगले 125वां दुर्गा पूजा के लिए नया कमिटी का गठन किया गया।

  • सभापति – प्रो दुर्गा पद दास
  • उप सभापति – विजय लाल अधिकारी
  • सचिव – उज्जवल कुमार दास
  • अंकेक्षक – आनन्द कुमार गुहा

वहीं धन्यवाद ज्ञापन मृणाल कान्ति सिन्हा द्वारा किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों को अल्पाहार वितरित किया गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *