Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में 22 वर्षीय विवाहिता ने बूढ़ी गंडक नदी में लगाई छ’लांग, 200 मीटर दूर मिली ला’श; पति से चल रहा था वि’वाद

मुजफ्फरपुर में रविवार को एक दर्द’नाक घट’ना सामने आई। सिकंदरपुर पुल से एक विवाहिता ने बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाकर आत्मह’त्या कर ली। आ’त्मघाती कदम उठाने से पहले उसने अपने पिता को फोन कर कहा, “पापा, अब आपकी एक ही बेटी है… मैं आत्मह’त्या करने जा रही हूं।”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पुल की रेलिंग के पास पहुंची और उसने बिना वक्त गंवाए अचानक नदी में छ’लांग लगा दी. इन दिनों नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी का बहाव बेहद तेज था, जिसके कारण वह देखते ही देखते तेज लहरों के साथ आगे बहने लगी और लोगों को उसे बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका.

मृ’तका की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के आसमा गांव निवासी जयनंदन राम की पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है। मौसा चुलाई राम ने बताया कि रविवार सुबह अंशु घर से निकली थी। करीब 9 बजे उसने अपने पिता को आखिरी बार फोन किया था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे ही थे कि बूढ़ी गंडक नदी में कूद’ने की सूचना मिली।परिजनों के अनुसार अंशु की शादी दो वर्ष पहले बेराई गांव में हुई थी। शादी के बाद से उसका पति और ससुराल पक्ष से वि’वाद चल रहा था। पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। पति से अक्सर फोन पर भी वि’वाद होता था। हालांकि वि’वाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद श’व को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौ’त के बाद मृ’तका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बूढ़ी गंडक के किनारे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *