बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार की पहल के तहत FILLO ऐप के माध्यम से छात्रों को निशुल्क लाइव क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि यदि किसी छात्र को रात 12 बजे भी पढ़ाई में किसी शिक्षक की जरूरत होगी तो इस ऐप के जरिए उसे लाइव टीचर की सहायता मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा सरस्वती विद्या निकेतन के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि आज का दौर डिजिटल शिक्षा का है और बिहार सरकार चाहती है कि राज्य का हर बच्चा आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार आर्थिक स्थिति या संसाधनों की कमी के कारण छात्रों को महंगी कोचिंग और स्मार्ट क्लास का लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में FILLO ऐप उन छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्रों को घर बैठे लाइव क्लास, विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन और पढ़ाई से जुड़ी अन्य सुविधाएं मिलेंगी।













Be First to Comment