Press "Enter" to skip to content

बिहार में बड़ा हादसा टला: बागमती नदी में ओवरलोड नाव पलटी, सभी 40 यात्री सुरक्षित बचाए गए

बिहार के सीतामढ़ी जिले में रविवार (19 जुलाई) को रुन्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र के बागमती नदी स्थित खड़का घाट पर एक बड़ा नाव हाद’सा होते-होते टल गया। नाव डूब’ने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी एक नाव नदी में कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और नदी किनारे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घट’ना के तुरंत बाद घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों और तैराकों ने साहस दिखाते हुए राहत और बचाव अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाकर नाव पर सवार सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की मौ’त या गंभीर रूप से घा’यल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव पर करीब 40 यात्री सवार थे, जो उसकी क्षमता से काफी अधिक बताए जा रहे हैं। अधिक भार के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी की तेज धारा में पलट गई।

हाद’से के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि खड़का घाट से रोजाना बड़ी संख्या में लोग नाव के जरिए आवागमन करते हैं, लेकिन यहां सुरक्षित और पर्याप्त क्षमता वाली नावों की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण हमेशा किसी बड़े हा’दसे की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से खड़का घाट पर जल्द से जल्द बड़ी और सुरक्षित नावों की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नाविकों द्वारा क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने यानी ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी गंभीर दुर्घ’टना को रोका जा सके।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *