Press "Enter" to skip to content

दवा लेने निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कु’चला, मौके पर द’र्दनाक मौ’त; परिजनों ने किया सड़क जाम

वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में सड़क हाद’से में 47 वर्षीय एक व्यक्ति की मौ’त हो गई. हाद’से के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने महुआ-ताजपुर मार्ग जाम कर दिया और मृ’तक के परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया.

मृ’तक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह वार्ड-13 निवासी सकिंदर पासवान के 47 वर्षीय बेटे लाला पासवान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात वह घर से पैदल दवा लेने के लिए निकले थे. इसी दौरान डभैच चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्क’र मा’र दी. टक्क’र इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घाय’ल हो गए.

हाद’से के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौ’त हो गई. जैसे ही मौ’त की खबर गांव पहुंची, परिवार में मात’म छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शो’क का माहौल बन गया.

घ’टना से नाराज ग्रामीण रविवार सुबह डभैच नहर के पास महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृ’तक के परिवार को सरकारी मुआवजा देने और दोषी वाहन चालक की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की. सड़क जाम होने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित रही.सूचना मिलने पर पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया. पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *