बिहार के रोहतास जिले से एक द’र्दनाक सड़क हाद’से की खबर सामने आई है. चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी बाजार में थाना की एक पुलिस गाड़ी की चपे’ट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौ’त हो गई. घट’ना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. वहीं परिजनों ने पुलिस वाहन के चालक पर गंभीर आरो’प लगाए हैं.
मृ’तक की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के पलौंधा गांव निवासी कृपा शंकर तिवारी के रूप में हुई है. वह विमल तिवारी के पुत्र थे. बताया जा रहा है कि कृपा शंकर तिवारी चेनारी बाजार में पैदल जा रहे थे. इसी दौरान चेनारी थाना की गाड़ी ने उन्हें टक्क’र मा’र दी. ट’क्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौ’त हो गई.

हा’दसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घट’ना के बाद पुलिस वाहन चला रहे सिपाही धर्मेंद्र कुमार को हिरा’सत में ले लिया गया है. फिलहाल उन्हें सासाराम नगर थाना में रखा गया है और पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है.
मृ’तक के परिजनों का आ’रोप है कि पुलिस वाहन का चालक न’शे की हालत में था और उसी वजह से यह हा’दसा हुआ. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस आरो’प की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.इधर, पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हा’दसे के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. 











Be First to Comment