भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घ’टना सामने आई है। गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में शुक्रवार देर शाम 18 वर्षीय इंटर के छात्र का शव मिलने से पूरे इलाके में सनस’नी फैल गई। छात्र घर से सामान खरीदने के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद गांव के दलित टोला के पास उसका श’व मिलने से परिवार में को’हराम मच गया।
मृ’तक की पहचान मसाढ़ गांव निवासी स्व’र्गीय मिथिलेश सिंह के पुत्र प्रीतम कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह इंटर का छात्र था और पढ़ाई के साथ अपने परिवार का सहारा बनने का सपना देख रहा था। अचानक हुई इस घट’ना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम प्रीतम कुमार सिंह घर से आवश्यक सामान खरीदने के लिए निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में निकल पड़े। खोजबीन के दौरान गांव के दलित टोला के समीप उसका श’व पड़ा मिला। श’व मिलने की सूचना फैलते ही घट’नास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मृ’तक के परिजनों का आरोप है कि अज्ञात बद’माशों ने प्रीतम की गला रे’तकर ह’त्या कर दी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से श’व को गांव के दलित टोला के पास फें’क दिया। परिवार का कहना है कि प्रीतम की किसी से कोई दुश्म’नी नहीं थी, इसलिए यह घ’टना उनके लिए पूरी तरह चौंकाने वाली है। घट’ना के बाद मृ’तक की मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मा’तम पसरा हुआ है और लोग इस ज’घन्य ह’त्या से आक्रोशित हैं।









Be First to Comment