Press "Enter" to skip to content

बिहार में भी’षण सड़क हाद’सा, हाइवा और पिकअप की ट’क्कर में चालक-खलासी की मौ’त, मची अफरा-तफरी

भागलपुर जिले में शनिवार तड़के एक द’र्दनाक सड़क हाद’से में दो लोगों की जा’न च’ली गई. मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर गनगनिया रेलवे स्टेशन के पास सब्जी लदे एक पिकअप वैन और हाइवा के बीच आमने-सामने की जोर’दार टक्क’र हो गई. टक्क’र इतनी भी’षण थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षति’ग्रस्त हो गई. हा’दसे में चालक और खलासी की मौके पर ही मौ’त हो गई.

जानकारी के अनुसार, यह हाद’सा शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ. उस समय पिकअप वैन सब्जी लेकर जा रही थी. इसी दौरान गनगनिया रेलवे स्टेशन के पास हाइवा से उसकी जो’रदार टक्क’र हो गई. टक्क’र की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौ’त हो चुकी थी.

हाद’से में जान गंवाने वालों की पहचान 23 वर्षीय सुमन कुमार और 24 वर्षीय गुलशन कुमार के रूप में हुई है. सुमन कुमार खगड़िया जिले के मथुरापुर गांव के रहने वाले थे. उनके पिता का नाम स्व’र्गीय दिनेश तांती बताया गया है. वहीं खलासी गुलशन कुमार बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा चक्का गांव के निवासी थे. उनके पिता का नाम रामभरोस दास है.

स्थानीय लोगों ने घट’ना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को वाहन से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया. इसके बाद श’वों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.हा’दसे के बाद कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्र’स्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया. वहीं इस घट’ना की सूचना मिलते ही दोनों मृ’तकों के परिवारों में मा’तम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी के आधार पर मामला सड़क दुर्घ’टना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन टक्क’र किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों श:व परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *