Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में बिजली तार चो’री करने वाले गिरो’ह का भंडाफोड़, 9 शा’तिर गिर’फ्तार, भारी मात्रा में तार बरामद

मुजफ्फरपुर जिले में बिजली तार चो’री करने वाले एक बड़े गिरो’ह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. हत्था थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गि’रोह के 9 शा’तिर बदमा’शों को गिरफ्ता’र किया है. पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में चो’री किए गए बिजली के तार भी बरामद किए हैं. सभी आरो’पियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है.

शुक्रवार को हत्था थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गि’रफ्तार सभी आरो’पी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं. यह गिरो’ह मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय से बिजली के तार चो’री की वार’दातों को अंजाम दे रहा था. पुलिस को इनकी गतिविधियों की लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई.

गिर’फ्तार आ’रोपियों में बरियारपुर थाना क्षेत्र के संतोष कुमार, सकरा थाना क्षेत्र के राकेश शाह और राजेश कुमार शामिल हैं. वहीं समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के रहने वाले कमलेश झा, प्रियांशु कुमार, आदर्श कुमार, चंद्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार और अविनाश कुमार को भी गिरफ्ता’र किया गया है. पुलिस के अनुसार, गि’रोह के ज्यादातर सदस्य पूसा-हरपुर इलाके के रहने वाले हैं और काफी समय से इस तरह की घ’टनाओं में शामिल थे.

पुलिस ने आरो’पियों के पास से करीब 30 किलोग्राम एलटी एबी काला केबल और चार बंडल एससीएसआर एल्युमिनियम तार बरा’मद किए हैं, जिनका वजन करीब 50 किलोग्राम बताया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये तार चो’री के हैं. पुलिस बरा’मद सामान के बारे में भी विस्तार से जांच कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि हत्था थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से बिजली के तार चो’री होने की कई घट’नाएं सामने आई थीं. इससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही थी और विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और पूरे गिरो’ह का खुलासा कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, गिर’फ्तार सभी आरो’पियों के खिलाफ पहले से भी बिजली तार चो’री के मामले दर्ज हैं. अब इनके आप’राधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने किन-किन इलाकों में चो’री की घ’टनाओं को अंजाम दिया है.प्रेस वार्ता के दौरान हत्था थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी, दरोगा चितरंजन प्रसाद साह, संकेत कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस का कहना है कि गिरो’ह के फरा’र सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्ता’री के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *