Press "Enter" to skip to content

पटना एनका’उंटर: बंटी यादव ह’त्याकांड का मुख्य आरो’पी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठ’भेड़ में घा’यल

राजधानी पटना में गुरुवार को पुलिस और कुख्या’त अप’राधी के बीच हुई मुठ’भेड़ ने शहर में सनस’नी फैला दी। बंटी यादव अपह’रण एवं ह’त्याकांड के मुख्य आ’रोपी और कई सं’गीन मामलों में वांछित अपरा’धी रवीश कुमार उर्फ बसिया पुलिस एनका’उंटर में घा’यल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गो’ली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंटी यादव ह’त्याकांड के बाद से फरा’र चल रहा रवीश उर्फ बसिया शहर में मौजूद है। सूचना के आधार पर कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस टीम बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में एलएनटी से पूरब बांस घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची, जहां आरो’पी की घेराबंदी की गई।

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही जवान आरो’पी के करीब पहुंचे, उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फा’यरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अपरा’धी की ओर से चलाई गई एक गो’ली कोतवाली थाना की सरकारी वाहन के बोनट पर जा लगी। वाहन में मौजूद थाना प्रभारी (SHO) सहित अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। अचानक हुई गो’लीबारी के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फाय’रिंग के दौरान एक गो’ली रवीश के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घा’यल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे कब्जे में लिया और इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया। घ’टनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी की एक चप्पल और एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। बरामद हथि’यार को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रवीश उर्फ बसिया बंटी यादव के चर्चित अप’हरण और ह’त्या मामले का मुख्य आरोपी है। इस वार’दात के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिर’फ्तारी के लिए कई दिनों से लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसके संभावित ठिका’नों पर पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई गई थी। गुरुवार को मिली सटीक सूचना के बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे घेर लिया।

रवीश का आ’पराधिक इतिहास भी काफी लंबा बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पटना के विभिन्न थानों में लू’ट, रंग”दारी, ह’त्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपरा’धों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में वह एक कुख्या’त अपरा’धी के रूप में चिन्हित है और लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था।

इस मु’ठभेड़ के बाद पुलिस अब आरो’पी से पूछताछ की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उसके ठीक होने के बाद बंटी यादव ह’त्याकांड समेत अन्य मामलों में उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके नेटवर्क और फ’रारी के दौरान मदद करने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी।

पटना में हुई इस एन’काउंटर कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपरा’धियों के खि’लाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिला’फ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *