बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी से बड़ी खबर आई है. यहां पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया इलाके में कु’ख्यात अप’राधी नरेश पांडेय के गुप्त ठिकानों पर तड़के सुबह छापेमारी की गई.हालांकि मुख्य आरो’पी नरेश पांडेय पुलिस के पहुंचने से पहले फरा’र हो गया. वहीं उसके करीबी सहयोगी उज्ज्वल कुमार को गिर’फ्तार कर लिया गया.

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया. टीम ने मठिया इलाके में नरेश पांडेय के ठिकाने को चारों ओर से घेर लिया और अचानक छापेमारी की. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.
पुलिस को तलाशी के दौरान ठिकाने से करीब 16 लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में नेपाली करेंसी, एक लोडेड क’ट्टा, छह जिंदा का’रतूस, श’राब की कई बोतलें और नकदी गिनने के लिए इस्तेमाल होने वाली डिजिटल नोट काउंटिंग मशीन बरामद हुई. इसके अलावा पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के कीमती आभूषण और 24 से अधिक जमीनों के सं’दिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए हैं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ये संपत्तियां वैध हैं या अप’राध से अर्जित की गई हैं.
छापेमारी के दौरान मुख्य आरो’पी नरेश पांडेय पुलिस की भनक लगते ही फरा’र होने में सफल रहा. उसकी गिर’फ्तारी के लिए जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं पुलिस ने नरेश पांडेय के करीबी सहयोगी उज्जवल कुमार को मौके से गिर’फ्तार कर लिया.












Be First to Comment