Press "Enter" to skip to content

बेतिया में बिजली के पोल में दौड़ा करं’ट, चपे’ट में आने से ई-रिक्शा चालक की द’र्दनाक मौ’त

पश्चिम चंपारण के बेतिया में करं’ट लगने से एक ई-रिक्शा चालक की मौ’त हो गयी। बिजली के पोल में करं’ट आने के कारण ई-रिक्शा चालक उसकी चपे’ट में आ गया, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौके पर ही मौ’त हो गयी। इस घट’ना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

घ’टना बेतिया के बसवरिया पीपल चौक की है। घट’ना के संबंध में बताया जाता है कि ई-रिक्शा चालक यात्रियों को लेकर खड्डा से बेतिया आ रहा था। उसमें सवार एक यात्री ने बताया कि पीपल चौक के पास सड़क पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान अन्य वाहनों को साइड देने के दौरान ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली पोल के संपर्क में आ गया।

जिसमें पहले से करं’ट आ रहा था। करं’ट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौ’त हो गयी। मृ’तक की पहचान सरिसवा निवासी सुरेश प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र सन्नी पटेल के रूप में हुई है। घट’ना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने श’व को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही घ’टना की जानकारी बिजली विभाग को भी दी गयी है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *