पटना पुलिस को अपरा’धियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पाटलिपुत्र थाना के टॉप-10 फरार एवं वांछित अ’पराधी अमन कुमार उर्फ सागर को एसटीएफ के सहयोग से दानापुर से गिर’फ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, अमन कुमार वर्ष 2023 में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट’ने की घट’ना में वांछित था। इस मामले में शामिल अन्य दो आरो’पितों को पहले ही गिर’फ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि अमन कुमार के खि’लाफ पाटलिपुत्र थाना सहित अन्य जिलों में लू’ट, चो’री और उत्पाद अधिनियम से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।
इस कार्रवाई को पाटलिपुत्र थाना पुलिस, एसटीएफ और विशेष कार्य बल की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि फरार अ’पराधियों की गिर’फ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










Be First to Comment