बिहार के अरवल जिले में उत्पाद थाना की हाजत में बंद एक अधेड़ की संदि’ग्ध मौ’त के बाद बड़ा विवा’द खड़ा हो गया। घट’ना के बाद मृ:तक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने उत्पाद थाना परिसर में जमकर हंगा’मा किया और श’व रखकर प्रदर्शन किया। हालात ऐसे बन गए कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी वहां से निकल गए। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर थाना की अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।
मृ’तक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ टुनटुन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात उत्पाद विभाग की टीम ने शरा’ब सेवन के आरोप में गांव से तीन लोगों को हिरासत में लिया था। तीनों को उत्पाद थाना की हाजत में रखा गया था। मंगलवार सुबह अनिल कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ’त घोषित कर दिया।
अनिल कुमार की मौ’त की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में उत्पाद थाना पहुंच गए। परिजनों का आरो’प है कि पुलिस ने हिरा’सत के दौरान अनिल के साथ बेरह’मी से मा’रपीट की, जिसके कारण उनकी मौ’त हुई। मृ’तक के भाई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका भाई पूरी तरह स्वस्थ था और गिरफ्ता’री के दौरान भी पुलिस वाहन में उसके साथ मार’पीट की गई थी। उन्होंने दावा किया कि मृ’तक के सिर पर चो’ट के निशान थे और खू’न भी बह रहा था, जो पुलिस की पि’टाई की ओर इशारा करता है।
परिजनों ने दो’षी पुलिसकर्मियों की तत्काल गि’रफ्तारी की मांग करते हुए श’व को थाना परिसर में रखकर घंटों प्रदर्शन किया। इसके साथ ही प्रदर्शनका’रियों ने एनएच-139 स्थित भगत सिंह चौक को सुबह करीब 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम रखा, जिससे सड़क पर लंबी वाहनों की कतार लग गई।











Be First to Comment