बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक ऐसी घट’ना सामने आई जिसने हर किसी को झ’कझोर कर रख दिया। सुप्पी थाना क्षेत्र के घरवारा गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता की ह’त्या का आरो’प लगा है। घ’टना के बाद जब ससुराल पक्ष कथित तौर पर आनन-फानन में श’व का अं’तिम सं’स्कार करने श्म’शान पहुंच गया, तो मृ’तका का भाई वहां पहुंचा और बहन का शव बाइक पर रखकर वापस ससुराल ले आया। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। इस घ’टना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय मधु कुमारी की शादी करीब सात महीने पहले घरवारा गांव निवासी चंदन कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष लगातार दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर मधु को लगातार प्रता’ड़ित किया जाता था।

परिजनों का आरो’प है कि दहेज की मांग को लेकर मधु की गला द’बाकर ह’त्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष बिना परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी के जल्दबाजी में श’व का अंतिम संस्का’र करने श्म’शान घाट पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही मृ’तका का भाई वहां पहुंचा और गुस्से में कहा, “मेरी बहन लावारिस नहीं है।” इसके बाद उसने श’व को अपनी बाइक पर रखकर ससुराल तक पहुंचाया, जहां विधि-विधान से अ’र्थी सजाई गई और सामाजिक दबाव के बाद मृ’तका के ससुर ने मुखा’ग्नि दी।
इस पूरी घट’ना ने समाज में दहे’ज प्रथा और महिलाओं के खि’लाफ होने वाले अ’त्याचारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाई द्वारा बाइक पर बहन का श’व ले जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।













Be First to Comment