समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत अंतर्गत पचपैका गांव में रविवार देर रात बेखौफ अपरा’धियों ने घर में सो रहे एक युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी. वारदा’त के बाद पूरे इलाके में सनस’नी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
मृ’तक की पहचान पचपैका गांव निवासी शंकर महतो के 38 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीण उन्हें महात्मा के नाम से भी जानते थे. अविवाहित राजू कुमार खेती-बाड़ी कर अपना जीवनयापन करते थे और परिवार के साथ गांव में रहते थे.

जानकारी के अनुसार, रविवार रात राजू कुमार अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान देर रात करीब तीन बजे अज्ञात अप’राधी घर पहुंचे और उन पर गो’ली चला दी. गो’ली लगने से वह गंभीर रूप से घा यल होकर मौके पर ही गिर पड़े. फा’यरिंग की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौ’त हो चुकी थी.
घट’ना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घ’टनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घटना’स्थल से साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली गई.











Be First to Comment