शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के घुसूकपुर वार्ड संख्या-2 में रविवार को जमीन वि’वाद ने खू’नी रूप ले लिया. खेत में काम करने गए एक किसान की कथित तौर पर गमछे से गला दबा’कर ह:त्या कर दी गई. घ’टना के बाद पूरे गांव में सन’सनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
मृत’क की पहचान घुसूकपुर निवासी स्वर्गीय राम कलेवर राय के 55 वर्षीय पुत्र साहब राय के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, खेत और जमीन के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से वि’वाद चल रहा था. रविवार को साहब राय अपने खेत में बीज उखाड़ने गए थे. इसी दौरान विवा’द बढ़ गया और आरो’प है कि उनकी गमछे से ग’ला दबा’कर ह’त्या कर दी गई. वा’रदात को अंजाम देने के बाद आरो’पी मौके से फ’रार हो गया.

मृ’तक की पुत्रवधू शोभा देवी ने बताया कि उनके ससुर रोज की तरह खेत में काम करने गए थे. पहले से चल रहे जमीन वि’वाद को लेकर उन पर हम’ला किया गया और उनकी ह’त्या कर दी गई. उन्होंने प्रशासन से आरो’पियों की जल्द गिर’फ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
घट’ना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घट’नास्थल पर पहुंच गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. सूचना पर तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घट’नास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घ’टनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की.श’व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में मामला जमीन वि’वाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है.











Be First to Comment