बिहार के नालंदा जिले में बे’खौफ बद’माशों ने घर में घुसकर सो रहे एक व्यक्ति की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। घट’ना के बाद पूरे गांव में सन’सनी फैल गई। वा’रदात शनिवार देर रात छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव में हुई।
मृ’तक की पहचान केशरी बिगहा निवासी 45 वर्षीय छोटे यादव, पिता साजो यादव, के रूप में हुई है। घ’टना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृ’तक के भाई सुनील यादव ने आ’रोप लगाया कि ह’त्या के पीछे पुरानी चुनावी रं’जिश है। उन्होंने गांव के ही धीरज यादव को नामजद करते हुए कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते छोटे यादव की ह’त्या की गई।

परिजनों के अनुसार, छोटे यादव आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसे लेकर गांव के दो गुटों के बीच पहले से तनाव और वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में भी इसी वि’वाद के चलते छोटे यादव के भतीजे की गो’ली मार’कर ह’त्या कर दी गई थी।
राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 जुलाई की देर रात बद’माशों ने घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति की गो’ली मार’कर ह’त्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श’व को कब्जे में लिया। एफएसएल टीम को बुलाकर घट’नास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। आरो’पी की गिरफ्ता’री के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।













Be First to Comment