बेतिया जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत हरनाटांड़ स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 10 वर्षीय छात्र की सं’दिग्ध मौ’त से सनसनी फैल गई. मृ’तक की पहचान वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी कर्माहा टोला निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. घट’ना के बाद परिजनों ने स्कूल के दो शिक्षकों पर पी’ट-पी’टकर ह’त्या करने का आरो’प लगाया है. पुलिस ने दोनों शिक्षकों को गिर’फ्तार कर लिया है, जबकि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.
जानकारी के अनुसार, लौकरिया थाना क्षेत्र स्थित कौटिल्य पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे प्रिंस कुमार का श’व शुक्रवार सुबह उसके बेड पर मिला. घ’टना की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और परिजन स्कूल पहुंच गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया.
मृ’तक के परिजनों का आरो’प है कि गुरुवार शाम स्कूल के शिक्षक हेमराज कुमार और दीपक कुमार ने प्रिंस समेत कई छात्रों के साथ मा’रपीट की थी. उनका कहना है कि प्रिंस के शरीर, पीठ और आंख के पास चो’ट के निशान मिले हैं, जिससे ह’त्या की आशंका और गहरा गई है. परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर भी लापर’वाही का आ’रोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
घट’ना की जानकारी मिलते ही रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी, बगहा एसडीपीओ निहार भूषण, लौकरिया थानाध्यक्ष रमन कुमार और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घट’नास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आरो’पी शिक्षक हेमराज कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्ता’र कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि छात्र की मौ’त के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ह’त्या, मा’रपीट और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.












Be First to Comment