Press "Enter" to skip to content

डॉक्टर के घर सनसनीखेज डकै’ती! बहू को बं’धक बनाकर बेर’हमी से पी’टा, लाखों के गहने-नकदी लेकर फरार हुए बद’माश

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में गुरुवार देर शाम एक होम्योपैथिक चिकित्सक के घर सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है. बद’माशों ने घर में अकेली मौजूद डॉक्टर की 22 वर्षीय पुत्रवधू को बंधक बनाकर बेरहमी से मार’पीट की, उसके बाल का’ट दिए, हाथ-पांव बांधकर घ’सीटा और पीठ में इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद घर से करीब पांच लाख रुपये के गहने और 35 हजार रुपये नकद लू’टकर फ’रार हो गए. घ’टना के बाद पूरे इलाके में दह’शत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, वार’दात के समय होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन मिश्रा की छोटी पुत्रवधू करिश्मा देवी अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ घर में अकेली थीं. इसी दौरान पांच बद’माश छत के रास्ते घर में घुस आए और महिला को बंधक बना लिया. वि’रोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मा’रपीट की, बाल काट दिए और हाथ-पांव बांधकर घसीटा. आ रोप है कि बद’माशों ने महिला की पीठ में इंजेक्शन भी लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई.

बद’माशों ने वा’रदात के दौरान घर का टीवी तेज आवाज में चला दिया, ताकि महिला की चीख-पुकार और शोर बाहर तक न पहुंच सके. इसके बाद करीब 20 मिनट तक घर के तीन कमरों में उत्पात मचाया और दो गोदरेज अलमारियों का ताला तोड़कर कीमती सामान समेट लिया.

पी’ड़ित परिवार के अनुसार, बद’माश घर से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद लेकर फ’रार हो गए. लू’टे गए सामान में मंगलसूत्र, टीका, नथिया, झुमका, पायल, बिछिया, अंगूठियां, चेन, कान के आभूषण, चाबी रिंग समेत कई कीमती जेवर शामिल हैं.घट’ना की सूचना मिलने के बाद पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची. बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घट’नास्थल का निरीक्षण किया. वहीं, एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की.

घायल करिश्मा देवी को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है.पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. घट’नास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. ब’दमाशों की पहचान कर उनकी गिर’फ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *