हाजीपुर के गोरौल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुई एक सनसनी’खेज ह’त्या ने पूरे इलाके में दह’शत का माहौल पैदा कर दिया। कटरमाला-बसीपुर रोड स्थित मधुपालन केंद्र के समीप एक युवक का श’व मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़’कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या की गई है और इसके पीछे रुपये के लेन-देन का विवाद प्रमुख वजह माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मृ’तक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला-बसीपुर गांव निवासी नगीना सिंह के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों को घ’टना की जानकारी मिलते ही घर में कोह’राम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घट’नास्थल पर पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अमित कुमार का एक ठेकेदार के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से वि’वाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के कारण आरोपि’यों ने पहले अमित को सुनसान स्थान पर बुलाया और फिर उसकी गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। हत्या के बाद श’व को वहीं छोड़कर आ’रोपी फरार हो गए।
घट’ना की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घट’नास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञों ने घट’नास्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्र किए, जिनकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











Be First to Comment