जहानाबाद जिले में एक शादी समारोह उस समय खू’नी सं’घर्ष में बदल गया, जब डीजे पर नाचने के दौरान शुरू हुआ मामूली वि’वाद देखते ही देखते हिंस’क झ’ड़प’ में तब्दील हो गया। बारात और सरात पक्ष के बीच पहले मा’रपीट हुई और फिर चा’कूबाजी की घ’टना ने पूरे गांव को दह’ला दिया। इस हिंसा में 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौ’त हो गई, जबकि कई अन्य लोग घा’यल हैं। घट’ना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस एहतियातन कैंप कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शकुराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में मेजी उर्फ लोभी बिंद के घर ओकरी थाना क्षेत्र के कुरुआ गांव से बारात आई थी। देर रात पारंपरिक देवपूजन की रस्म के लिए बाराती डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बारात और सरात पक्ष के कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में मामला मामूली लग रहा था, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और ज’मकर मा’रपीट होने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घाय’ल हुए। बाराती पक्ष के प्रवीण कुमार समेत अन्य लोगों को भी चो’टें आईं। मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि विवाद के बाद गुस्सा’ए कुछ बाराती जलमासा पहुंचे, जहां टेंट और पंडाल में मजदूर के रूप में काम कर रहे चार युवक सो रहे थे। उन पर चा’कू से हम’ला कर दिया गया। इस ह’मले में साहिल कुमार, सूरज कुमार, नागेंद्र कुमार और शंभू कुमार गंभीर रूप से घाय’ल हो गए।
घ’टना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची शकुराबाद थाना पुलिस ने सभी घा’यलों को तत्काल रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए चारों घाय’लों को बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच भेज दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान सलारपुर निवासी सुखल साव के 18 वर्षीय पुत्र नागेंद्र कुमार ने द’म तो’ड़ दिया। वहीं शंभू कुमार की हालत अब भी गंभी’र बनी हुई है। अन्य घा’यलों का इलाज जारी है।











Be First to Comment