मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में हुए एक चर्चित दहेज ह’त्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरी बड़ी गिर’फ्तारी की है। SSP मुजफ्फरपुर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मामले की नामजद सह-अभियुक्त और बेगूसराय जिला बल में तैनात महिला पुलिस अवर निरीक्षक अन्नु कुमारी को उनके पैतृक जिला सीतामढ़ी से गि’रफ्तार कर लिया है। 
इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल 2 गिरफ्ता’रियां हो चुकी हैं। इससे पूर्व मृ’तका के पति मनोज कुमार, जो जाले के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) हैं, को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। बीते 5 जुलाई 2026 को सीतामढ़ी जिले के बेला थाना अंतर्गत रहने वाले वादी राजकुमार ने मिठनपुरा थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में आ’रोप लगाया गया था कि उनकी बहन के विवाह के बाद से ही उसके पति, सास, देवर और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों द्वारा लगातार 10 लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। 
मांग पूरी न होने पर मृ’तका को गंभीर मानसिक और शारी’रिक प्रताड़’ना दी जाती थी। अंततः दहेज की रकम न मिलने के कारण उसकी बेरहमी से ह’त्या कर देने का आ’रोप लगाया गया। इसके अतिरिक्त, वादी ने आवेदन में स्पष्ट उल्लेख किया था कि मृ’तका के पति का किसी अन्य महिला के साथ अवै’ध संबंध था, जिसके कारण भी उसकी बहन को प्रता’ड़ित किया जा रहा था। इस शिकायत के आधार पर मिठनपुरा थाना कांड संख्या 191/26 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी के आदेश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले मुख्य आ’रोपी पति सह बीडीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद जब पुलिस ने मनोज कुमार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ और अग्रतर अनुसंधान शुरू किया, तो मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया। पूछताछ के क्रम में यह बात खुलकर प्रकाश में आई कि आरो’पी मनोज कुमार का बेगूसराय जिला बल में कार्यरत महिला सब-इनस्पेक्टर अन्नु कुमारी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मृतका की प्रताड़ना और इस ह’त्याकांड के पीछे इस अवैध संबंध को भी एक मुख्य कारण माना जा रहा है।
प्रेम-प्रसंग और ह’त्याकांड में संलिप्तता की बात सामने आते ही विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए सह-अभियुक्त महिला सब-इंस्पेक्टर अन्नु कुमारी को उनके गृह जिला सीतामढ़ी से दबोच लिया। गि’रफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरो’पी महिला अधिकारी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि इस मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड्स और संदेशों से केस में कई अहम सबूत मिल सकते हैं। पुलिस का कहना है कि घ’टना में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की गिर’फ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से पूरी की जा रही है और दो’षियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस हर पहलू पर बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है।









Be First to Comment