पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कथित जाली नोट और ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, भोपतपुर निवासी सुलेमान अंसारी और इम्तियाज के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जहां से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. देर रात तक चले इस अभियान के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

मोतिहारी में एक करोड़ के जाली नोट बरामद: सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई SDPO सदर-1 एवं सदर-2 जितेश पांडेय के नेतृत्व में की गई. अभियान में दो प्रशिक्षु डीएसपी, पांच थानों की पुलिस, जिला आसूचना इकाई (DIU) और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस टीम ने कई घंटों तक अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली और संदिग्ध सामान को अपने कब्जे में लिया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान करीब एक करोड़ रुपये के संदिग्ध फर्जी नोट, 13 लाख रुपये नकद, 38 सोने के बिस्किट (फाइन व रोल गोल्ड), हथि’यार, कार’तूस और एक वाहन बरामद होने की सूचना है. हालांकि पुलिस ने अभी तक बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. सभी बरामद सामान की जांच की जा रही है और विशेषज्ञों की मदद से नोटों और सोने की वैधता की भी पड़ताल की जाएगी.















Be First to Comment