बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त नीति को जारी रखते हुए दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्रमोहन पासवान को निलंबित कर दिया है। ग्रामीण विकास विभाग ने आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के मामले में यह कार्रवाई की है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।
चंद्रमोहन पासवान पहले दरभंगा के केवटी प्रखंड में बीडीओ के रूप में कार्यरत थे। कुछ समय पहले उनका तबादला कर दिया गया था, लेकिन आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच में सामने आए तथ्यों के बाद सरकार ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबन का फैसला लिया। इस कार्रवाई को राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा माना जा रहा है।













Be First to Comment