बिहार के वैशाली में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला समाहरणालय स्थित अनुमंडल कार्यालय के लिपिक को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि लालगंज प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनारायणपुर स्थित पीडीएस दुकानदार का लाइसेंस एसडीएम ने जांच के बाद निलंबित किया था लेकिन न्यायालय से दुकान का लाइसेंस बहाल कर दिया गया. जिसका फाइल आगे बढ़ाने के एवज में लिपिक सुमन सौरभ रिश्वत मांग रहा था.
पीडीएस दुकानदार किशन कुमार ने पैसे देने से इंकार कर दिया और इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में कर दी, जिसका सत्यापन करने के बाद मंगलवार को निगरानी की टीम ने अनुमंडल कार्यालय से ही रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.











Be First to Comment