राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी अनुमंडल के लहसुना थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह गांव में सोमवार शाम को एक नव विवाहित जोड़े की मौ’त की घ’टना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. कहा जा रहा है कि दोनों ने आत्मह’त्या की है. मृ’तकों की पहचान टोनी पासवान (25 वर्ष) पुत्र नागेंद्र पासवान और उनकी पत्नी सलोनी कुमारी (25 वर्ष) पुत्री कुणाल पासवान के रूप में हुई है. सलोनी महजपुरा थाना क्षेत्र के विक्रम की निवासी थी.

परिवार के सदस्यों ने बताया कि, दोनों की शादी 4 मई को हुई थी. शादी के महज दो महीने यानी 63 दिन बाद यह दुखद घ’टना सामने आई है. परिवार के अन्य सदस्य बाजार गए हुए थे. लौटने पर जब उन्होंने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए. घ’टना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया.
लहसुना थाना पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी है.














Be First to Comment