बिहार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर मकदूम्मा पंचायत के बलिया गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे दो युवकों की गो’ली मार कर ह’त्या कर दी गई. स्कॉर्पियो से आए बद’माशों ने बाइक सवार दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग की, जिससे दोनों मौके पर ही मौ’त हो गई. हम’लावर घ’टना के तुरंत बाद वाहन सहित फरा’र हो गए.

मृ’तकों की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र की गरीबपुर पंचायत अंतर्गत धर्मराय गांव निवासी अर्जुन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गुंजन सिंह और जगदीश सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सिट्टू सिंह के रूप में हुई है. दोनों दिल्ली में मजदूरी करते थे. सिट्टू सिंह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटा था, जबकि गुंजन सिंह भी दिल्ली से ही आया हुआ था. दोनों किसी काम से बलिया गांव गए थे और वापस लौट रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार बदमा’शों ने बेहद करीब से दोनों युवकों को निशाना बनाया और उनके सीने में कई गो’लियां दा’ग दी. गो’ली लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े. ग्रामीणों ने बताया कि उनके साथ एक तीसरा युवक भी था, जो गो’लीबारी शुरू होते ही जान बचाकर भाग निकला. पुलिस इस तीसरे युवक की तलाश में जुटी हुई है.
सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घ’टनास्थल को घेर लिया। कुछ देर बाद बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी पहुंच गई. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए, आसपास के लोगों से पूछताछ की और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया.













Be First to Comment