Press "Enter" to skip to content

बिहार में 2.91 करोड़ की साइबर ठ’गी का खुलासा, 47 सिम कार्ड के साथ एक आरो’पी गिर’फ्तार

बिहार के गया जिले में साइबर अ’पराध के खि’लाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. साइबर थाना पुलिस ने 2 करोड़ 91 लाख रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन ठ’गी से जुड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरो’पी को गिर’फ्तार किया है. आरो’पी पर फ’र्जी तरीके से एक्टिव कराए गए सिम कार्ड साइबर ठ’गों तक पहुंचाने का आरोप है. पुलिस ने उसके घर से 47 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं. इस कार्रवाई के बाद पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है.

गया साइबर डीएसपी अब्दुर रहमान दानिश के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत गांव निवासी गौतम कुमार को गिर’फ्तार किया गया. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज इन्वेस्टमेंट स्कैम की 22 शिकायतों में इस्तेमाल किए गए 11 मोबाइल नंबर एक ही पॉइंट ऑफ सेल से जारी किए गए थे. इन मामलों में देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों से कुल 2 करोड़ 91 लाख 18 हजार 286 रुपये की ठ’गी की गई थी.

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आ’रोपी के ठिकाने पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान उसके घर से 47 सिम कार्ड बरामद हुए. इनमें 43 एयरटेल और 4 जियो के सिम शामिल हैं. पुलिस ने सभी सिम कार्ड को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. अब यह पता लगाया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन-किन साइबर अप’राधों में किया गया.

पूछताछ में आरो’पी ने कई अहम खुलासे किए हैं. उसने बताया कि वह गांव के गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों के नाम पर सिम कार्ड निकलवाता था. इसके बाद उन्हें खुद एक्टिव करता और साइबर ठगों तक पहुंचा देता था. यही सिम कार्ड देशभर में ऑनलाइन ठ’गी, इन्वेस्टमेंट स्कैम और दूसरे साइ’बर अपरा’धों में इस्तेमाल किए जाते थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *