Press "Enter" to skip to content

पटना में अपरा’धियों की उल्टी गिनती शुरू! 12 फरार बद’माशों पर ₹50 हजार तक इनाम, सोनू-मोनू गैं’ग भी रडार पर

राजधानी पटना में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस अब और सख्त रणनीति अपनाने जा रही है। पटना पुलिस ने 12 वांछित अपराधियों पर ₹25 हजार से ₹50 हजार तक का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पटना रेंज के आईजी को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इन अपराधियों की आधिकारिक इनामी सूची जारी की जाएगी और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इनाम घोषित होने के बाद मुखबिरों से अधिक सूचनाएं मिलेंगी और फरार अपराधियों तक पहुंचना आसान होगा।

एसएसपी कार्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार कुल 12 अपराधियों को इनामी घोषित करने की अनुशंसा की गई है। इनमें 10 अपराधियों पर ₹25-25 हजार और दो कुख्यात अपराधियों पर ₹50-50 हजार का इनाम रखने का प्रस्ताव है। अंतिम फैसला आईजी की मंजूरी के बाद होगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *