राजधानी पटना में साइबर थाना पुलिस ने फ’र्जी लोन ऐप और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से ठ’गी करने वाले गि’रोह का पर्दाफाश किया है। मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के योगीपुर का है, पुलिस ने इस मामले में दो पुरुष और एक महिला सहित कुल तीन आरो’पियों को गिरफ्ता’र किया है। यह कार्रवाई साइबर अपरा’धियों के खि’लाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
आरो’पी प्रधानमंत्री मुद्रा लोन समेत अन्य योजनाओं के नाम पर फ’र्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज बनाकर लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झां’सा देते थे। इसके बाद आवेदन के बहाने पी’ड़ितों का व्यक्तिगत डेटा हासिल कर उससे फ’र्जी लोन ऐप संचालित किए जाते थे। आरोपी व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार कर लोगों को अपने जा’ल में फं’साते थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरो’पियों के पास से 14 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 15 एटीएम कार्ड, 5 चेकबुक, 4 पासबुक, 3 नोटबुक, 7 सिम कार्ड तथा 6,08,650 रुपये नकद बरामद किए हैं। गि’रफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार, शिवम कुमार और रश्मि कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि गि’रोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। 














Be First to Comment