भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर बधार में बुधवार की शाम अपरा’धियों ने दिनदहाड़े चाचा-भतीजे पर ताब”ड़तोड़ गो’लियां बरसा दीं। इस हम’ले में 40 वर्षीय सूरज राय की मौके पर ही मौ’त हो गई, जबकि उनके 22 वर्षीय भतीजे दीपक कुमार गंभीर रूप से घाय’ल हो गए। घाय’ल युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और पुराने आप’राधिक मामले को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मृ’तक सूरज राय और घायल दीपक कुमार भोजपुर जिले के इंग्लिशपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों बुधवार को एक पुराने अपह’रण और मा’रपीट के मामले में आरा कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। कोर्ट में तारीख पूरी होने के बाद दोनों काजीचक गांव स्थित अपनी बुआ के घर गए। वहां कुछ समय रुकने के बाद जब दोनों पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी धर्मपुर बधार के पास बाइक सवार तीन हथिया’रबंद अपरा’धियों ने उन्हें घेर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बद’माशों ने बिना किसी बातचीत के दोनों पर ताबड़तोड़ फाय’रिंग शुरू कर दी। गो’लियां लगने से सूरज राय गंभीर रूप से घा’यल होकर घट’नास्थल पर ही गिर पड़े, जबकि दीपक कुमार भी गोली लगने से लहूलुहान हो गए। गोली’बारी के बाद आरो’पी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सूरज राय को मृ’त घोषित कर दिया। वहीं दीपक कुमार का इलाज जारी है।
मृ’तक के परिजनों ने भी इस घट’ना के पीछे पुरानी रंजि’श और जमीन विवाद को वजह बताया है। घाय’ल दीपक की बहन पूजा कुमारी ने आरो’प लगाया कि परिवार की जमीन को लेकर पहले भी विवा’द और ह’मला हो चुका है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी वि’वाद के कारण इस बार जानले’वा हम’ला किया गया है। परिवार ने कुछ रिश्तेदारों पर भी संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्ता’री की मांग की है।









Be First to Comment