Press "Enter" to skip to content

बिहार में व्यवसायी से सीने पर क’ट्टा सटाकर लाखों की लू’ट… बाइक सवार बद’माशों ने दिया वा’रदात को अंजाम

बिहार के सारण जिले से एक बड़ी आपरा’धिक घट’ना सामने आई है, जहां इसुआपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सर्राफा व्यवसायी से ह’थियार के बल पर करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लू’ट ली गई. घट’ना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पी’ड़ित व्यवसायी की पहचान सहवां गांव निवासी मकेश्वर साह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो सहवां बाजार में सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं. बताया जाता है कि वे दुकान के साथ-साथ आसपास के गांवों में फेरी लगाकर भी आभूषण बेचने का काम करते हैं। पी’ड़ित के अनुसार घटना उस समय हुई जब वह अमरदह गांव से तरैया थाना क्षेत्र के महुली गांव की ओर बाइक से जा रहे थे. वे गंगोई गांव के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी ईंट-भट्ठा के पास पहले से घात लगाए दो अपरा’धियों ने उन्हें रोक लिया।

अप’राधियों ने पहले उनकी बाइक रोकी और चाबी निकालकर दूर फेंक दी. इसके बाद बाइक में टंगा झोला छीनने लगे. जब उन्होंने विरोध किया तो बद’माशों ने उनके सीने पर देसी क’ट्टा सटा दिया और झोला लेकर मौके से फरार हो गए. जाते-जाते अपराधि’यों ने जान से मा’रने की धम’की भी दी। लूटे गए झोले में करीब 35 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 1.5 किलो चांदी के जेवर और 22 हजार रुपये नकद रखे थे. कुल मिलाकर लू’ट की कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।

घट’ना के बाद पी’ड़ित किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचा और स्थानीय लोगों को सूचना दी. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. अचानक हुई इस वार’दात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। सूचना मिलते ही इसुआपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थ’ल का निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू कर दी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और टेक्निकल सेल को भी जांच में लगाया गया है. आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपरा’धियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि अज्ञात अपरा’धियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्ता’री के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *